सेवाएं

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग


इस विभाग की मुख्य जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं :

  • महायोजना के अनुसार अपने क्षेत्र की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का आयोजन, डिजाइनिंग, कार्यान्वयन एवं नियंत्रण करना
  • विभिन्न जल आपूर्ति परियोजनाओं का निष्पादन एवं प्रशासन करना जैसे कि पानी के नए स्रोतों की स्थापना, नए पानी के नल / जल वितरण स्टेशनों का विकास, मौजूदा जल उपचार संयंत्रों/भूमिगत टैंक की क्षमता बढ़ाना, ओवरहेड टैंक का निर्माण, वितरण पाइपलाइनों को बिछाना, वाल्व की स्थापना करना इत्यादि। यह सभी कार्य सार्वजनिक निविदाओं एवं सक्षम ठेकेदारों की नियुक्ति के माध्यम से पूरे किये जाते हैं जिनकी नगर परिषद के सक्षम स्वीकृति प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी हो।
  • प्लंबरों के लिए नए लाइसेंस जारी करना अथवा मौजूदा लइसेंस का नवीनीकरण करना।
  • उन क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की आपूर्ति करना जहाँ पानी की गुणवत्ता / मात्रा के सम्बन्ध में कोई शिकायत प्राप्त हुई हो।
  • सभी पानी के कार्यों का, जल उपचार संयंत्रों, जल वितरण स्टेशनों, वाल्व, हस्तांतरण पाइपलाइनों एवं वितरण पाइपलाइनों का या तो विभागीय या निजी तौर पर प्रतिभागियों की नियुक्ति कर के रख रखाव करना ।

सड़क निर्माण

अपने क्षेत्र में सीवरेज के रखरखाव की दिशा में नगर निगम की मूल रूप से जिम्मेदारी है कुशल मलजल प्रणाली का निर्माण करना।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नगर निगम अपने क्षेत्र के समस्त केंद्रीय सीवेज एवं जल निकासी लाइन जो प्रमुख सड़कों के अंतर्गत आती हैं उनका प्रबंधन एवं रख रखाव करता है। यह सीवरेज एवं जल निकासी लाइन नगर निगम के अंतर्गत आने वाले रिहायशी क्षेत्रों से मल को उपचार संयंत्र तक पहुंचाती हैं जिसके फलस्वरूप नगर में पर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य कायम रखा जाता है।


सीवेज निर्माण

सड़क निर्माण के कार्य के सम्बन्ध में रुद्रपुर नगर निगम अपने परिभाषित क्षेत्र में उच्चतम गुणवत्ता की सामग्री और प्रौद्योगिकी का उपयोग कर के सडकों और पुलों के निर्माण के लिए उत्तरदायी है जिससे उनके निर्धारित क्षेत्र में सड़क मार्ग एवं यातायात का उचित प्रबंधन हो पाए।


इस सन्दर्भ में नगर निगम के मुख्य कार्य इस प्रकार हैं:

  • रिहायशी क्षेत्रों में सभी प्रमुख सड़कों के अंतर्गत सीवेज पाइप डालना
  • घरों और सड़कों से सीवेज इकट्ठा करना एवं उसे उपचार संयंत्रों तक पहुंचाना
  • विभिन्न सीवेज सम्बन्धी समस्याएं जैसे कि सीवेज पाइपलाइन में रुकावट, सीवेज पाइप टूटना इत्यादि का निस्तारण करना एवं समय-समय पर सीवेज पाइपलाइन की सफाई अथवा रख रखाव करना

स्वच्छता एवं साफ-सफाई

किसी भी शहर/कस्बे में उचित जन स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए उस शहर / कस्बे की पर्याप्त स्वच्छ्ता एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसलिए, नगर निगम अपने क्षेत्र में समुचित सफाई और स्वच्छता कायम करने के लिए भी उत्तरदायी है। अपनी इस जिम्मेदारी की पूर्ति करने के लिए नगर निगम किसी भी तरह के ठोस अपशिष्ट को निरंतर रूप से हटाता रहता है। इस प्रयोजन के लिए नगर निगम सडकों में झाड़ू मारने, घरों से ठोस अपशिष्ट इक्कट्ठा कर के डंपिंग यार्डों तक पहुँचाने इत्यादि कार्यों में शामिल है। निश्चित रूप से, नगर निगम अपने क्षेत्र में स्वच्छ एवं साफ़ वातावरण कायम करने के लिए उत्तरदायी है जिससे खतरनाक बीमारियों और महामारियों से रोकथाम हो सके।


स्ट्रीट लाइट का रखरखाव

रुद्रपुर नगर निगम का मार्ग प्रकाशन विभाग मूल रूप से अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त सडकों की बत्तियों के रख रखाव एवं सम्बंधित गतिविधियों के लिए उत्तरदायी है। इस विभाग की मुख्य जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं :

  • रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में आने वाली समस्त सड़कों पर प्रकाशन का प्रावधान करना।
  • सभी प्रमुख यातायात जंक्शनों पर उच्च मस्तूल की स्थापना करना।
  • सजावटी प्रकाशग्रह एवं खंभों का प्रावधान करना जहाँ आवश्यक हो।
  • सड़क की बत्तियों का नियमित रखरखाव।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट किसी भी क्षेत्र में समुचित साफ़-सफाई एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसलिए नगर निगम अपने क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली की पूर्ति करने के लिए उत्तरदायी है जिससे उनके निर्धारित क्षेत्र में प्रदूषण एवं अन्य बीमारियों पर नियंत्रण अथवा रोकथाम हो सके।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रणाली में मूल रूप से उन ठोस सामग्रियों को एकत्रित कर के, उपचार करने के बाद हटा दिया जाता है जो अब उपयोगी नहीं हैं। यदि नगरपालिका के ठोस अपशिष्ट का निपटारा समुचित ढंग से नहीं किया जाये तो यह उस क्षेत्र में प्रदूषण अथवा कई खतरनाक रोगों को फैला सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र में नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का अत्यधिक ख्याल रखता है।


जन्म और मृत्यु के रिकार्ड

जन्म / मृत्यु पंजीकरण ना ही केवल एक व्यक्ति के लिए अपनी आधिकारिक अस्तित्व के एक प्रमाण के रूप में महत्वपूर्ण होता है बल्कि यह विभिन्न प्रयोजनों के लिए सरकार के लिए महत्वपूर्ण भी होता है। इसका मुख्य रूप से सटीक, पूर्ण और समय पर महत्वपूर्ण जनसंख्या इत्यादि आंकड़ों का सरकार द्वारा संकलन में उपयोग होता है। विशेष रूप से यह अभिलेख सरकार द्वारा छोटे क्षेत्रों की जनसंख्या के आकार का आकलन करने में उपयोगी होता है। इसीलिए, जैसे से ही किसी भी क्षेत्र में जन्म या मृत्यु होती है, सम्बंधित लोग जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण अपने क्षेत्र की नगर निगम में करा लेते हैं जिसके अभिलेख का रख रखाव करना उस क्षेत्र की नगर निगम का कर्त्तव्य है।

इस विभाग की मुख्य जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं :

  • अपने क्षेत्र में जन्म/ मृत्यु का पंजीकरण
  • अपने क्षेत्र में प्रत्येक जन्म/ मृत्यु की सूचि एवं अभिलेख का रख-रखाव करना
  • जब भी आवश्यक हो सरकार को अपने क्षेत्र के जन्म / मृत्यु के इस रिकॉर्ड को प्रदान करना