नगर निगम, रुदपुर

नगर निगम, रुदपुर

मिनी इण्डिया के रूप में प्रख्यात जनपद उधम सिंह नगर का जिला मुख्यालय रूद्रपुर नैनीताल दिल्ली एवं पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित है, जिसकी दक्षिणी सीमा उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी सीमा हरित क्रान्ति की जन्म स्थली पं0 गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से लगी हुई है। सिडकुल की स्थापना के बाद रूद्रपुर की पहचान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। रूद्रपुर विश्वविख्यात पर्यटक नगरी नैनीताल के प्रवेश द्वार के रूप में स्थित है।

लक्ष्य और दूरदर्शिता

डोर-टू-डोर कूडा कलैक्शन अभियान को पूर्ण शहर में लागू करना। नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन (ड योजनान्तर्गत श्रोत पर कूडे का पृथक्करण, डोर-टू-डोर कलैक्शन, कूडे का सग्रंहण, कूडे का परिवहन व वैज्ञानिक पद्धति से जैविक कूडे से खाद बनाना एंव अजैविक कूडे की रिसाईकिलिंग करना। शहर की गन्दगी व प्लास्टिक, पाॅलिथीन मुक्त बनाना। क्लीन रुद्रपुर-ग्रीन रुद्रपुर अभियान को पूर्ण रुप से लागू करना तथा उद्देश्यों की पूर्ति करना। शहर के पार्को को सुन्दर व स्वच्छत बनाना तथा विभिन्न विभाग/ संस्थानों/व्यक्तियों से पार्को को गोद लेना सुनिश्चित करवाने में सहयोग।


रुद्रपुर का नक्शा