सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि नगर निगम "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2022" के "अध्याय 02 ठोस अपशिष्ट का स्त्रोत पर पृथक्करण और संग्रहण" के तहत नगर निगम रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत समस्त भवन निवासीयों, RWA और बाजार संगठन आदि, नगर निगम की भागीदारी से यह सुनिश्चित करेंगे कि उत्सर्जकों द्वारा स्त्रोत पर अपशिष्ट का पृथक्करण किया जाए। पृथक किए गए ठोस अपशिष्ट को अलग-अलग डिब्बों में संग्रहित किया जाए और फिर से इस्तेमाल करने वाले को सौंपी जाये। जैव अपघटीय अपशिष्ट की प्रोसेसिंग, उपचार और निपटान कम्पोस्टिंक अथवा बायो-मिथेनेशन तकनीक के जरिये यथासम्भव परिसर के भीतर किया जाएगा, जिससे बचे अपशिष्ट को नगर निगम द्वारा अपशिष्ट संग्रहर्ताओं या एजेंसी को दिया जाएगा। उक्त अध्याय 02 में उल्लेखित उपनियमों उल्लघंन करते हुए पकड़े जाने पर नगर निगम रूद्रपुर द्वारा उक्त अधिनियम के अनुसार भवन निवासीयों, RWA और बाजार संगठन आदि पर वैधानिक / दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम रूद्रपुर "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2022" की विस्तृत जानकारी नगर निगम रूद्रपुर की वेबसाइट www.nagarnigamrudrapur.com पर तथा किसी भी का
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि नगर निगम "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2022" के "अध्याय 02 ठोस अपशिष्ट का स्त्रोत पर पृथक्करण और संग्रहण" के तहत नगर निगम रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत समस्त भवन निवासीयों, RWA और बाजार संगठन आदि, नगर निगम की भागीदारी से यह सुनिश्चित करेंगे कि उत्सर्जकों द्वारा स्त्रोत पर अपशिष्ट का पृथक्करण किया जाए। पृथक किए गए ठोस अपशिष्ट को अलग-अलग डिब्बों में संग्रहित किया जाए और फिर से इस्तेमाल करने वाले को सौंपी जाये। जैव अपघटीय अपशिष्ट की प्रोसेसिंग, उपचार और निपटान कम्पोस्टिंक अथवा बायो-मिथेनेशन तकनीक के जरिये यथासम्भव परिसर के भीतर किया जाएगा, जिससे बचे अपशिष्ट को नगर निगम द्वारा अपशिष्ट संग्रहर्ताओं या एजेंसी को दिया जाएगा।
उक्त अध्याय 02 में उल्लेखित उपनियमों उल्लघंन करते हुए पकड़े जाने पर नगर निगम रूद्रपुर द्वारा उक्त अधिनियम के अनुसार भवन निवासीयों, RWA और बाजार संगठन आदि पर वैधानिक / दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम रूद्रपुर "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2022" की विस्तृत जानकारी नगर निगम रूद्रपुर की वेबसाइट www.nagarnigamrudrapur.com पर तथा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय नगर निगम रूद्रपुर से प्राप्त की जा सकती है।