रुद्रपुर, उत्तराखण्ड (भारत) राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले का एक शहर और एक नगर निगम है। रुद्रपुर, उत्तराखण्ड के उपजाऊ तराई क्षेत्र में स्थित है।
यह उत्तराखण्ड की 7 वीं सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। सिडकुल की स्थापना के बाद बहुत अधिक रोजगार, साक्षरता के साथ-साथ रुद्रपुर नगर
का भी तेजी से विकास हुआ। भारत की जनगणना 2001 के अनुसार रूद्रपुर की जनसंख्या 88815 थी, जो वर्ष 2011 में बढ़कर 154554 हो गयी है। रूद्रपुर की वर्तमान जनसंख्या दो लाख से अधिक है।
मिनी इण्डिया के रूप में प्रख्यात जनपद उधम सिंह नगर का जिला मुख्यालय रूद्रपुर नैनीताल दिल्ली एवं पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित है,
जिसकी दक्षिणी सीमा उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी सीमा हरित क्रान्ति की जन्म स्थली पं0 गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से लगी हुई है।
सिडकुल की स्थापना के बाद रूद्रपुर की पहचान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। रूद्रपुर विश्वविख्यात पर्यटक नगरी नैनीताल के प्रवेश द्वार के रूप में स्थित है।
आगे पढ़े...