रूद्रपुर से रेलवे स्टेशन की दूरी 2 किमी0, कलेक्ट्रेट 3 किलोमीटर, प्रदेश की राजधानी देहरादून की दूरी 259 किमी0 तथा देश के राजधानी दिल्ली की दूरी 230 किलोमीटर है। नगर निगम, रूद्रपुर 20 वार्डो में विभक्त है। 2001 की जनगणना के अनुसार रूद्रपुर की जनसंख्या 88815 है, जो वर्ष 2011 में बढ़कर 154554 हो गयी है। रूद्रपुर की वर्तमान जनसंख्या दो लाख से अधिक है। रूद्रपुर में 18 मलिन बस्तियां है जिसमें नगर के 70 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
उत्तराखण्ड शासन द्वारा नगर पालिका परिषद, रूद्रपुर को 28 फरवरी, 2013 में प्रथम श्रेणी नगर पालिका से नगर निगम उच्चीकृत किये जाने के फलस्वरूप नगर को 20 वार्डो में विभक्त कर पार्षदों एवं मेयर का निर्वाचन किया गया है।